फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Houses collapsed due to torrential rains in Auraiya, two died under debris

Auraiya News: औरैया में मूसलाधार बारिश से गिरे मकान, मलबे में दबकर दो की मौत

Thu, 19 Sep 2024 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Houses collapsed due to torrential rains in Auraiya, two died under debris
औरैया। मंगलवार देर शाम से शुरू हुई बारिश मंगलवार की सुबह तक लगातार देखने को मिली। जनपद भर में 15 कच्चे मकान गिरे। अयाना और फफूंद क्षेत्र के गांवों में गिरे मकानों के मलबे में दबकर किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के नायक कुंड निवासी विजय (20) सात साल से अपने मामा नवाब सिंह के घर पर रह रहा था। मंगलवार रात को वह घर में सो रहा था। बुधवार तड़के तीन बजे अचानक मकान की दीवार गिरने से विजय व पास में बंधी बकरी दब गईं। दीवार गिरने की आवाज सुन लोगों ने उसके मलबे से बाहर निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो गई। नवाब सिंह ने बताया कि बहन गुड्डी देवी व बहनोई मुकेश की सात साल पहले मौत हो गई थी। तब से विजय यहीं रहने लगा था। यहां रहकर वह बकरी पालन का काम करता था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर तहसीलदार अजीतमल जीतेश वर्मा, थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। तहसीलदार जीतेश वर्मा ने बताया कि मृतक की रिपोर्ट मंगवाई गई है। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फफूंद क्षेत्र के गांव अटा निवासी किसान श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ कल्लू (58) मंगलवार रात हनुमान मंदिर पर हुए कार्यक्रम से लौटकर घर के बाहर पड़े टीन शेड के नीचे आकर सो गए। बुधवार सुबह लगभग छह बजे तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार टीन शेड समेत गिर गई। इसके मलबे में दबकर श्रीप्रकाश की मौत हो गई। सूचना पर ग्राम प्रधान लायक सिंह के साथ थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीप्रकाश की शादी नहीं हुई थी।

----------



दो गांवों में 13 कच्चे मकान गिरे

अछल्दा प्रतिनिधि के अनुसार तेज बारिश के कारण क्षेत्र के गांव विसरमऊ में जीतू, नरेंद्र, विनोद, अनिल, जयनारायण, दयाराम, पूजा, बालेश्वर दयाल, रेखा, अवधेश, पूजा पत्नी सुनील के कच्चे मकान गिरे। मलबे में दबकर दयाराम के बकरे की मौत हो गई। इसी गांव की महेश्वर दयाल का पक्की दीवार गिरी। गांव किशोरी पुर्वा में शैलेंद्र नाथ, बाबूजी नाथ का कच्चा मकान गिरा गया। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

------------
लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान गिरा

ककोर। जिला मुख्यालय से लगे गांव ककोर बुजुर्ग में लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। गांव के निवासी सुरेंद्र कुमार का कच्चा मकान मंगलवार रात बारिश के कारण गिर गया। जिसमें रखे कपड़ा बर्तन अनाज सहित एक बकरी व गृहस्थी का सामान दब गया। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना देने के लिए लेखपाल को कई बार फोन लगाया गया लेकिन फोन नहीं लगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed