{"_id":"6748ad69e912604f6009b18e","slug":"household-items-burnt-to-ashes-in-fire-caused-by-short-circuit-auraiya-news-c-211-1-aur1002-119312-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख
Thu, 28 Nov 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। पुर्वा धारा में गुरुवार को शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से कमरे में आग लग गई। जिससे कमरे के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विकास खंड के ग्राम पुर्वा धारा निवासी अवधेश कुमार के घर में बने कमरे में ताला पड़ा था। अवधेश अपनी पत्नी रेखा के साथ बाहर गए थे। तभी गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बंद कमरे में बेड के ऊपर दीवार पर लगे बिजली के बोर्ड में अचानक से शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसकी चिंगारी नीचे गिरने से कमरे में रखे सामान में आग लग गई।
अवधेश के पिता चतुर सिंह ने आग देख शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कमरे का ताला तोड़कर बिजली का कनेक्शन काटकर पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरे में रखा डबल बेड, कुर्सी, फ्रिज व कपड़े सहित अन्य गृहस्थी का सामान तथा जरूरी कागजात जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लेखपाल उपासना देवी ने बताया आग से नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जाएगी। आग की सूचना बिजली विभाग को भी दी है।