फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   House hold hearings on the survey notice

हाउस होल्ड सर्वे के नोटिस पर सुनवाई

Sat, 23 Jan 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 23 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
House hold hearings on the survey notice
नगर पालिका परिसर में शनिवार को टैक्स वसूली को भेजे गए नोटिस के सापेक्ष सुनवाई की गई। इस मौके पर 180 उपभोक्ताओं ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इसमें कमेटी ने 150 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। वहीं शेष की सुनवाई को जल्द ही अग्रिम तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन की ओर से शहर में हाउस होल्ड सर्वे के तहत कराए गए आवासों के चिंहीकरण में लगभग 16 हजार आवास दर्ज किए गए। इन सभी आवासों से पालिका की ओर से जलकर व गृहकर वसूले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत सभी चिंहित मकानों के स्वामियों को नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


साथ ही आपत्तियां भी मांगी गई। इन्हीं आपत्तियों के निस्तारण को पालिका परिसर में शिविर लगाकर दो मोहल्लों बघाकटरा व बिधिचंद्र की आपत्तियों पर सुनवाई की गई। इस सुनवाई के लिए पालिका प्रशासन की ओर से पांच सदस्यीय एक जूरी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें अधिशाषी अधिकारी राधा तिवारी, सभासद नरेंद्र सिंह तोमर, कमरुल निशा, मोहम्मद इदरीश, टैक्स विभाग के विजय प्रताप मिश्रा ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी। अधिशाषी अधिकारी राधा तिवारी ने बताया कि प्रत्येक मोहल्ले के उपभोक्ताओं के नोटिस पर सुनवाई की जाएगी।


इसके लिए जल्द ही अगली तिथि की घोषणा की जाएगी। बताया कि एक साथ सभी मोहल्लों की सुनवाई हो पाना संभव नहीं है। वहीं जिन-जिन मोहल्लों की फाइलें तैयार होती जा रही हैं। उनकी सुनवाई की तिथियां घोषित की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से नोटिस की सुनवाई से पूर्व अपना पुराना बकाया जमा करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि बिना पुराना बकाया जमा किए उनकी सुनवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed