{"_id":"6727b89b64e852cb990eb164","slug":"house-burnt-down-cattle-burnt-in-fire-auraiya-news-c-211-1-aur1002-118361-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आग से गृहस्थी जली, मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आग से गृहस्थी जली, मवेशी झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। गुलाबपुर गांव में एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारी गृहस्थी का सामान, नकदी और गल्ला जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर वहां बंधी भैंस और एक पड़िया भी बुरी तरह झुलस गई।
क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी अशोक कुमार नायक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी विद्या देवी और बच्चों के साथ घर में ताला लगा गांव में ही परिवार में भैया दूज मनाने गया था। इसी बीच घर के कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे वहां रखा गृहस्थी का सामान, टीवी, फ्रिज, कूलर, बक्सा और उसमें रखी नकदी व चार क्विंटल गेहूं, दो बोरी सरसों जलकर राख हो गया।
आग ने कमरे के बाहर पड़े छप्पर को भी चपेट में ले लिया, जिससे वहां बंधी भैंस और पड़िया बुरी तरह झुलस गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल चित्रेश सिंह ने नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि आग से मजदूर का काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।