{"_id":"58275b364f1c1b067fb3bcf3","slug":"hot-rumors-un-loading-wildly-loose-shutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों का बाजार गर्म, धड़ाधड़ गिरे शटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों का बाजार गर्म, धड़ाधड़ गिरे शटर
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
अफवाह के चलते सदर बाजार में बंद सराफा दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शनिवार को अफवाहों का बाजार गर्म रहा। सुबह लोग नमक की कीमतें बढ़ने की अफवाह फैलाई तो दोपहर बाद बाजारों में वाणिज्यकर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की अफवाह फैली। इससे देखते ही देखते बाजार बंद हो गया। बाजार करने आए लोग सड़कों पर घूमते दिखे।
शनिवार सुबह अफवाहों से बाजार की रौनक छिन गई। दोपहर बाद अचानक सभी बाजारों मेें अफवाह फैली कि तहसील चौराहे के निकट एक सराफा व्यापारी और कपड़े व्यापारी के यहां वाणिज्यकर विभाग टीम ने छापामारी की। अफवाह फैलते ही लगभग तीन बजे तक शहर के सराफा बाजार, लेडीज मार्केट, किराना बाजार, गुडमंडी, गुमटी मोहल्ला, सदर बाजार में स्थित, इलैक्ट्रानिक्स की दुकानें, कपड़े की बड़ी दुकानों समेत कई बडी दुकानों के शटर गिर गए। बाजार पूरी तरह बंद नजर आने लगा।
हालांकि कुछ दुकानें खुली दिखीं। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश कुमार उर्फ लालू वर्मा ने बताया कि सराफा बाजार में पहले से ही सन्नाटा देखने को मिल रहा है। दुकानदारी न होने से अधिकांश दुकानें बंद हैं। जो खुलीं थीं वह आज ग्राहकों के न होने के चलते बंद हुईं हैं। उन्होंने दुकानदारों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की।