फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Homework Being Sent via WhatsApp During Summer Vacations

Auraiya News: गर्मी की छुट्टी में वाट्सएप पर भेजा जा रहा होमवर्क

Thu, 04 Jun 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Homework Being Sent via WhatsApp During Summer Vacations
औरैया। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए जिले के परिषदीय स्कूलों ने एक नई पहल की है। शिक्षकों ने अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा है। इन ग्रुपों के माध्यम से बच्चों को रोजाना होमवर्क दिया जा रहा है।
विज्ञापन



शिक्षक इन ग्रुपों पर बच्चों के होमवर्क साझा करते हैं। हर दिन इसकी प्रगति और मूल्यांकन भी किया जाता है। पूर्वा फकीरे स्थित परिषदीय स्कूल की प्रधानाध्यापक सुनीता कटियार ने बताया कि नए शिक्षण सत्र से ही अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया था। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप बच्चों को घर पर रहते हुए मनोरंजन के साथ पढ़ाई का अवसर दे रहे हैं। अभिभावक बच्चों द्वारा किए गए कार्य की अपडेट ग्रुप पर ही देते हैं। यह पहल बच्चों और अभिभावकों के बीच संवाद बनाए रखने में कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन






जैतापुर अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रधानाध्यापक विशाल कुमार ने इस पहल को काफी कारगर बताया। उन्होंने कहा कि इससे गर्मी की छुट्टी में बच्चों का पढ़ाई से मोह भंग नहीं हो रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए रोजाना छुट-पुट होमवर्क कराया जा रहा है। यह उपाय अभिभावकों और बच्चों से संवाद जारी रखने में मदद कर रहा है। बच्चों को छुट्टियों में पर्याप्त समय भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed