{"_id":"609ac3a78ebc3ed6dd50a887","slug":"home-isolated-will-also-get-oxygen-auraiya-news-knp6278956131","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में होम आइसोलेशन के तीन लोगों को मिली ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में होम आइसोलेशन के तीन लोगों को मिली ऑक्सीजन
विज्ञापन
औरैया। ऑक्सीजन की कमी से जिले में कोई मौत न हो इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं हैं। 24 घंटे में होम आइसोलेट तीन लोगों को ऑक्सीजन मिली है।
डीएम सुनील कुमार वर्मा कोरोना से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ऑक्सीजन मुहैया करा रहा है। इसके अलावा होम आइसोलेट कोविड और नॉन कोविड मरीजों के लिए भी आक्सीजन का इंतजाम जिलाधिकारी ने किया है। इसके लिए जिले में पाता स्थित राघव गैस एजेंसी पर ऑक्सीजन की अनुमति दी गई है। मंगलवार दोपहर तीन बजे तक होम आइसोलेट दो कोविड और एक नॉन कोविड मरीज को ऑक्सीजन मुहैया कराई गई है।
चिकित्सक डॉ. शलभ मोहन ने बताया कि मरीज के तीमारदार को ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर आना होगा। सूचना मिलने पर मरीज के परिजन को पर्ची दी ंजाएगी। इसी पर्ची को दिखाकर वह पाता स्थित राघव गैस एजेंसी से ऑक्सीजन सिलिंडर भरवा सकता है। एजेंसी से प्रतिदिन एक हजार ऑक्सीजन सिलिंडरों की भरने की क्षमता है।
विज्ञापन
इन्हें मिली मदद
शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी संजय चतुर्वेदी ने बताया कि पिता जी को दो दिन पहले सास लेने में दिक्कत महसूस हुई। सरकारी अस्पताल में कोविड की जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव आई। दिक्कत को देखते हुए सीएमओ से आक्सीजन की मांग की गई थी। सीएमओ ने ऑक्सीजन का इंतजाम कराया। सिलिंडर का इंतजाम खुद करना पड़ा है। पाता पहुंचने पर तुरंत ऑक्सीजन सिलिंडर भरा गया।
ऐसे करें ऑक्सीजन की मांग
मरीज के परिजनों को सरकारी चिकित्सक या किसी एमबीबीएस चिकित्सक की रिपोर्ट देनी होगी। जिसमें ऑक्सीजन की आवश्यकता का जिक्र होना चाहिए। इसके साथ ही मरीज का आधार कार्ड देना होगा। मरीज के परिजन सिलिंडर लेकर आएं और पाता स्थित राघव गैस एजेंसी से प्रशासन के निर्धारित शुल्क पर ऑक्सीजन सिलिंडर भरवा सकते हैं।