फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Home guard's body found hanging, police engaged in investigation

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला होमगार्ड का शव, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Home guard's body found hanging, police engaged in investigation
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चंदैया गांव में सोमवार सुबह एक होमगार्ड का शव फंदे पर लटका मिला। पत्नी और बेटे ने शव लटका देख पड़ोसियों को और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चंदैया निवासी कृष्ण स्वरूप राजपूत(54) पुत्र पंचल लाल बिधूना की कंपनी नंबर-7 में होमगार्ड था। पिछले कुछ दिनों से वह ड्यूटी नहीं कर रहा था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे के अंदर छत के कुंडे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। बेटे हिमांशु ने पिता का शव देखकर शोर मचाया। इस पर पत्नी व बेटियां भी मौके पर पहुंची। घर वालों ने शव फंदे पर लटका देख चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी भी पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

होमगार्ड के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी ललित कुमार, सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और परिजनों से पूछताछ की। मृतक के बेटे हिमांशु ने बताया कि पिता शाम को रुरुगंज गए थे। परिवार के अन्य लोग पड़ोस में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। देर रात सभी जब लौटे तो पिता कमरे में सोने चले गए। सुबह जब उठे तो उनका शव फंदे पर लटका मिला। पति के मौत के बाद पत्नी शकुंतला देवी व बेटी ज्योति, मधु, अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed