फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Home Guard recruitment exam will be held at six centres from today

Auraiya News: आज से छह केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Sat, 25 Apr 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 25 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Home Guard recruitment exam will be held at six centres from today
औरैया। जिले में आज से छह केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती की परीक्षा शुरू होने जा रही है। इसमें 16,164 अभ्यर्थी तीन दिन में दो पालियों में परीक्षा देंगे। इस परीक्षा को लेकर एक दिन पहले शुक्रवार को पुलिस से लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारी तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में भर्ती को लेकर शुक्रवार को चिह्नित केंद्रों पर तैयारी चलती रही। पुलिस महकमे की ओर से कर्मियों की तैनाती से लेकर अन्य इंतजाम पूरे किए गए। तीन दिन तक छह केंद्रों पर चलने वाली इस परीक्षा को लेकर किसी तरह की चूक न हो जाए। इसे लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। इस परीक्षा की एक पाली में 2,694 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में कुल छह पालियों में 16,164 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह की पाली में 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। दोपहर की पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी से लेकर अन्य इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। बनाए गए छह केंद्रों में जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज, तिलक इंटर कॉलेज औरैया, चौधरी विशंभर सिंह इंटर कॉलेज औरैया, नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया, जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग व वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आज से छह केंद्रों पर रोजाना दो पालियों में होमगार्ड भर्ती परीक्षा होगी। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी रखेंगे।-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस
-------
परीक्षा के लिए कानपुर पैसेंजर लखनऊ तक विस्तार

दिबियापुर। 25, 26 व 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यूपी होमगार्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज रेल मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं।
परीक्षार्थियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फफूंद स्टेशन पर रुकने वाली इटावा -कानपुर पैसेंजर का विस्तारीकरण लखनऊ तक कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के तीनों दिन स्टेशन पर अतिरिक्त भीड़ प्रबंधन, टिकट व्यवस्था, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
आवश्यकता अनुसार ट्रेनों का विस्तार, गाड़ियों में अतिरिक्त कोच व एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए फफूंद स्टेशन पर विशेष निगरानी एवं यात्री सहयोग के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा व सहायता के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों की गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

बताया कि फफूंद स्टेशन पर रुकने वाली इटावा से कानपुर तक चलने वाली 64604 पैसेंजर ट्रेन को 25, 26 व 27 अप्रैल को आवश्यकता पड़ने पर लखनऊ तक विस्तारित किया जाएगा । स्टेशन पर टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ, पूछताछ काउंटर, उद्घोषणा प्रणाली, आरपीएफ एवं जीआरपी की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed