फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Holly variety show in Milan

होली मिलन में रंगारंग कार्यक्रम

Mon, 16 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 16 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Holly variety show in Milan

श्री गहोई वैश्य युवा समिति की ओर से शहर के मंगलम

विज्ञापन
गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंगोली सजाओ, मेहंदी रचाओ, फैंसी ड्रेस, सुलेख, वन मिनट व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी भगवान दास सोहाने ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर सुहाने ने कहा कि जिस प्रकार होली में सभी रंगों का मेल होता है, उसी प्रकार से हम सभी लोगों को धर्म, जाति और मजहब की सीमाओं से दूर रहकर आपस में भाईचारे के साथ त्यौहारों का आनंद लेना चाहिए। जिससे होली के रंगों की तरह हमारे जीवन में भी खुशियों के रंग भर सकें।

इस मौके पर समाज के बच्चों के लिए रंगोली सजाओ, फैंसी ड्रेस, मेंहदी रचाओ, वन मिनट शो, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। रंगोली प्रतियोगिता में 10, मेंहदी में 7, सुलेख में 21, फैंसी ड्रेस में 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंत में समिति अध्यक्ष विनीत रुसिया ने स्वजातीय बंधुओं से बैर और मनमुटाव को छोड़कर आपस में मिल जुलकर रहने की नसीहत दी।

कार्यक्रम में विकास लोहिया, राधाचरण बरसईयां, अशोक कुमार, श्याम पहारिया, विजय कनकने, राजेंद्र कस्तवार, अशोक कनकने, रामसंजीवन नगरिया, अरविंद कुचया, ब्रजेश बंधु, ज्ञानेंद्र नीखरा, अनिल सेठ, विमल इंदुरख्या, अनुज कनकने, संजीव कनकने, मंशोले बरसईयां, कौशल किशोर पहारिया, बंटी कस्तवार, अखिलेश सुहाने, रामकिशोर बरसईयां, श्याम बरसईयां आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद गहोई व विष्णु कुमार सोनी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed