{"_id":"ba8cb4c482853bc4d9bcc5852dd67933","slug":"holly-are-drenched-in-color-and-fun-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर रंग और मस्ती में सराबोर रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर रंग और मस्ती में सराबोर रहे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर नगर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। हुरियारों ने टोलियों के में निकलकर खूब मस्ती की। कुछ स्थानों पर हल्के फुल्के झगड़े भी प्रकाश में आए। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक के पीछे दिबियापुर नगर पालिका बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित होली मिंलन समारोह में खासी संख्या में लोग उमड़े। फाग गायन, हास्य कविताओं की फुहारों के बीच रंग, अबीर, गुलाल उड़ा।
विज्ञापन
युवाओं ने जमकर नृत्य किया। समिति अध्यक्ष अवनींद्र यादव, अंशु ठाकुर, गुड्डू सेंगर, वीरेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू सेंगर, करुणा शंकर पोरवाल, अरविंद पोरवाल, अभिषेक सेंगर, केके सिंह, नीरज यादव, महेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। होली पर बच्चों और महिलाओं में खासा जोश दिखाई दिया।
विज्ञापन
बच्चे अपनी पिचकारियों में रंग भरकर दूसरों को भिगोने में लगे रहे। वहीं महिलाओं एवं युवतियां टोलियों के रूप में अपनी सखी सहेलियों के घर पहुंचीं। कई स्थानों पर डीजे की धुन पर युवा डांस करते नजर आए।