फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Holi: Special buses will run from February 28 to March 9.

होली : 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी विशेष बसें

Sat, 21 Feb 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Holi: Special buses will run from February 28 to March 9.
फोटो-14 - डिपो से रवाना होने के लिए खड़ी बस। संवाद
औरैया। होली के त्योहार पर मुसाफिरों की संख्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रोडवेज डिपो ने विशेष रणनीति बनाई गई है। इसमें 28 फरवरी से नौ मार्च तक बसों का विशेष संचालन होगा।
विज्ञापन

खास तौर पर दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा 25 बसों को दौड़ाया जाएगा। त्योहार पर रोडवेज कर्मियों को प्रोत्साहन स्कीम का लाभ भी दिया जाएगा।
होली के त्योहार पर शहर-कस्बों से लोग घरों को आते हैं। वहीं, त्योहार के बाद वापसी करते हैं। ऐसे में ट्रेनों और बसों में अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है। परिवहन सुविधा में लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। इस बार त्योहार पर पिछले साल के मुकाबले बसें भी कम हैं। पहले जहां 79 बसें थीं, वहीं इस बार महज 67 बसें हैं।
विज्ञापन

ऐसे में डिपो की ओर से सभी रूटों के लिए बसों के संचालन को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई है। कम दूरी के रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जबकि लंबी दूरी वाले रूटों पर बसों की संख्या में इजाफा होगा। यही नहीं बसों का लगातार संचालन हो। इसके लिए कार्यशाला में बसों की फिटनेस को पुख्ता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कर्मचारियों के लिए 10 दिनों के लिए प्रोत्साहन स्कीम लागू कर दी गई है, इसमें लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मियों को नकद इनाम दिया जाएगा। दिल्ली रूट पर 25 बसों के चलाने का खाका तैयार किया गया है। चूंकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है।
10 दिन में 3000 किमी सफर करने पर चालक परिचालकों को मिलेंगे 4500 रुपये
परिवहन निगम की ओर से जारी की गई प्रोत्साहन स्कीम में नियमित, संविदा व आउटसोर्सिंग सभी चालक व परिचालकों को रखा गया है। 28 फरवरी से नौ मार्च के बीच 10 दिनों के अंदर 3000 किमी का सफर तय करने वाले चालक-परिचालकों को नकद पुरस्कार के तौर पर 4500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं नौ दिन में 2700 किमी तय करने पर 3600 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। डिपो व कार्यशाला में ड्यूटी करने वाले अन्य कर्मियों के 10 दिन तक लगातार ड्यूटी करने पर 2100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं नौ दिन होने पर 1800 रुपये दिए जाएंगे। रोडवेज चालक 143 और परिचालक 154 हैं।



इन रूटों पर इतनी बसें
दिल्ली रूट- 25
कानपुर-लखनऊ रूट-12

आगरा-मथुरा- 7
मुरादाबाद-बरेली रूट -2



होली के त्योहार पर 10 दिन तक बसों का विशेष संचालन किया जाएगा। प्रोत्साहन स्कीम भी निगम ने जारी कर दी है। प्रत्येक रूट के लिए बसों की संख्या को लेकर रणनीति बनाई गई है।-अपर्णा शंखवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed