{"_id":"606369b98ebc3ecc5f0d14a4","slug":"holi-celibrated-auraiya-news-knp6206228161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व
विज्ञापन
पुलिस लाइन में डीजे पर थिरकते डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम
- फोटो : AURAIYA
औरैया। होली पर पूरा जिला रंगों में सराबोर रहा। फाग का राग छिड़ा तो लोग मस्ती में झूम उठे। पुलिस लाइन में डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम ने साथियों संग होली खेली और लोगों को शुभकामनाएं दीं।
जिले में होली शांति और सौहार्द्र के साथ मनाई गई। सभी होली की मस्ती में डूब गए। होली है, होली है, ये गूंज हर गली, मोहल्ले में रही। सड़कों पर मतवालों की टोलियां नजर आईं। डीएम आवास पर भी होली मिलन का आयोजन किया गया। लोगों ने पहुंचकर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के साथ होली खेली व पकवानों का आनंद लिया। वृद्धाश्रम से पहुंचे बुजुर्गों ने फाग गीतों के बीच नृत्य किया। कार्यक्रम में एडीएम रेखा एस चौहान, एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार सदर राजकुमार चौधरी, नायब तहसीलदार पवन कुमार भी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में भी उड़ा अबीर-गुलाल
औरैया। होली के दूसरे दिन पुलिस लाइन में होली खेली गई। पुलिस कर्मियों ने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम, एएसपी शिष्य पाल, आरआई लाइन आरके सिंह, सीएफओ प्रतीक श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय के साथ होली खेली। (संवाद)
विज्ञापन
लोगों में दिखा उत्साह
औरैया। आवास विकास परिषद स्थित विवेकानंद पार्क में आवास विकास जन कल्याण समिति के बैनर तले होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलोनी के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। होली का उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर समिति के महामंत्री अनुराग अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. एसएस सिंह परिहार, देवेंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष राजीव शुक्ला, संगठन मंत्री डॉ. योगेश विश्नोई, अवध नरेश शुक्ला, दिनेश मिश्रा, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
पूर्व मंत्री के आवास पर हुआ होली मिलन
औरैया। पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला के आवास पर सुबह से ही होरियारों की भीड़ जमा हो गई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने सभी के साथ होली खेली। (संवाद)