फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hmre Pdharo Gajanan live in the house

हमरे घर में पधारो गजानन जी

Thu, 17 Sep 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Thu, 17 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hmre Pdharo Gajanan live in the house

गणेश चतुर्थी का आगाज जिले में धूमधाम से हो गया है। गणपति बप्पा के दीवाने देर रात से ही उनकी विशालकाय मूर्तियों में सजावट को अंतिम रूप दे रहे हैं। जगह-जगह झांकियां सजाई गई हैं। धूमधाम के साथ जिले में अलग-अलग स्थानों पर गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन



गणपति बप्पा के भक्तों की बढ़ती संख्या जिले में गणपति महोत्सव की लोकप्रियता को दर्शा रही है। वहीं गणपति की मूर्तियों से शहर की दुकानें सजी हुई हैं।

 
गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर शहर के सर्राफा बाजार, आवास विकास कालोनी, मुरादगंज क्षेत्र के हैदरपुर, अजीतमल, बिधूूना, दिबियापुर, फफूंद आदि स्थानों पर सजावट का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन



औरैया सदर के सर्राफा बाजार में आकर्षक गेट बनाकर आधुनिक लाइटों के माध्यम से गणपति बप्पा के दरबार को सजाया गया है। गुरुवार की सुबह पूजन अर्चन के बाद गणपति बप्पा विराजमान होंगे। वहीं आवास विकास में भी गणपति महोत्सव की तैयारियां देर रात तक जारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
बाजारों में चाइनीज गणेश से लेकर गणेश के विभिन्न स्वरूप की मूर्तियां दिखाई दी। मिट्टी, प्लास्टर आफ पेरिस, कांसे के गणेश की खरीददारी करते लोग देखे गए। गणेश महोत्सव पर निकलने वाले जूलुस के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। चयनित स्थानों पर ही शहर की गलियों से गणपति बप्पा का जुलूस गुजरेगा।

 
इस दिन होंगे कार्यक्रम - औरैया। सर्राफा  नवयुवक गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में गुरुवार 17 सितंबर से सदर बाजार होमगंज में श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 17 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ प्रतिमा स्थापित होगी।


18 सितंबर को  सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम, 19 सितंबर कोक विशाल देवी जागरण, 20 सितंबर  को छप्पन भोग एवं भव्य झांकी, 21 सितंबर को भव्य शिव विवाह, 22 सितंबर को  सुंदर कांड एवं फूल बंगला, 23 सितंबर को हवन एवं पूजन, 24 सितंबर को मूर्ति  विसर्जन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

 

कानपुर से मंगाई गई लाइटें - औरैया। आवास विकास कालोनी में आज से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव में इस बार कानपुर से लाइटें मंगवाई गई हैं। इसके अलावा कार्यक्रम को भव्य मनाने के लिए पूरी तैैयारियां कर ली गई हैं।

 

तैयारियां पूरी, आज विराजेंगे गणपति महाराज - अछल्दा। गणेश चतुर्थी को लेकर कस्बे में तैयारियां पूरी चुकी हैं। कस्बे के हरीगंज स्थित लारेंस स्कूल इंटरनेशल स्कूल व नहर बाजार में माहमाई मंदिर में गणपति की स्थापना की जाएगी। वहीं स्थापना के बाद प्रतिदिन गणेश भगवान की सुबह व शाम को पूजा-अर्चना की जाएगी।

दिबियापुर में सजने लगा गणपति बप्पा का दरबार- दिबियापुर । धार्मिक चेतना जगाकर एकात्मता समरसता एवं बंधुत्व का भाव निर्माण करने के उद्देश्य से बहेरे वाली पुलिया पर गुरुवार से भगवान गणेश का भव्य पंडाल सजाया । दुर्गा टाकीज गली में भी भगवान गणेश विराजेंगे। भगवान गणेश महोत्सव को भव्य बनाने के लिए श्रद्धालुओं की बैठक हुई।

 
मां भवानी सेवादल की बैठक में तृतीय गणपति महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार 17 सितंबर को वैदिक रीति रिवाज से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।


प्रतिदिन संगीत कलाकार भक्ति गीत एवं भजनों का प्रस्तुति देंगे। 24 सितंबर को बैंड बाजे एवं डीजे की धुनों पर शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाएगा।

 
शक्ति गुप्ता, सचिन दुबे, नितिन गुप्ता, रानू बाजपेई, कुलदीप पोरवाल, राजू अवस्थी, सीपू प्रजापति अखिलेश राजपूत, हरीओम पोरवाल, राजन शुक्ला, शिवम गुप्ता, राजकुमार पाल, रजत दुबे, नीरज राजपूत, आशुतोष चतुर्वेदी आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



आजाद नगर में ब्रिलियंट कंप्यूटर्स एवं आजाद नगर वार्ड के श्री गणेश महोत्सव के बारे में आयोजक मंडल में शामिल उमाकांत सोनी ने बताया कि बुधवार 17 सितंबर को श्री गणेश आगमन, 21 सितंबर को माता की चौकी एवं राधाष्टमी, 22 सिंतबर को हनुमान जयंती एवं 27 सितंबर को मूर्ति विसर्जन एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed