{"_id":"6ad27bd79995cc32f50ce969","slug":"obstacle-in-the-construction-of-the-canal-bridge-auraiya-news-c-211-1-aur1024-153449-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नहर पुल निर्माण में लगा रोड़ा, बांध काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नहर पुल निर्माण में लगा रोड़ा, बांध काटा
विज्ञापन
फोटो-43-नहर के बंधे को काटती पोकलैंड। संवाद
अछल्दा। औरैया-बिधूना मार्ग पर कस्बे में 172 वर्ष पुराने जर्जर नहर पुल के स्थान पर नए टू-लेन पुल का निर्माण हो रहा है। इस कार्य पर अब रोड़ा लग गया है। लोक निर्माण विभाग ने नहर में पानी रोकने के लिए अस्थायी बांध बनाया था। अब सिंचाई के लिए उसे काटकर पानी बहाल कर दिया है।
तीन करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस नए पुल का निर्माण कार्य पिछले हफ्ते शुरू हुआ था। निर्माण के दौरान बाधा न आए, इसके लिए पोकलैंड मशीन से नहर में मिट्टी का बांध बनाकर पानी रोका गया था। इसका उद्देश्य नए पुल की बेस और पटरा की सफाई व निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करना था। नहर के पानी को बंबे की तरफ भेजने के लिए कुलवा की भी सफाई कराई गई थी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने नहर पर बनने वाली जगह का निरीक्षण किया था।
शुक्रवार को सिंचाई विभाग के कहने पर इसी बांध को पोकलैंड मशीन से काट दिया गया। पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद प्रकाश ने बताया कि नहर में पीछे से पानी छोड़ा गया है। इसलिए बांध को थोड़ा काटकर पानी आगे की तरफ भेजा जा रहा है।