{"_id":"65e219fb290e53f531043ad8","slug":"history-sheeter-opened-fire-with-a-licensed-rifle-businessmans-son-narrowly-escaped-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109216-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हिस्ट्रीशीटर ने लाइसेंसी राइफल से चलाई गोली, बाल-बाल बचा व्यापारी का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हिस्ट्रीशीटर ने लाइसेंसी राइफल से चलाई गोली, बाल-बाल बचा व्यापारी का बेटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कस्बे में बीती रात किशनी रोड़ पर रंगदारी न देने पर एक हिस्ट्रीशीटर ने लाइसेंसी राइफल से निमंत्रण में जा रहे एक व्यापारी के बेटे पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि गोली पीड़ित की कार में ही लगी। इससे वह बाल-बाल बच गया।
फायरिंग करने के बाद हिस्ट्रीशीटर मौके से भाग गया। गोली चलने से मौके पर खलबली मच गई। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद की है। पीड़ित व्यापारी के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज किया है।
कस्बा के मोहल्ला किशनी रोड़ निवासी कुनाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को रात लगभग साढ़े नौ बजे वह पब्लिक इंटर काॅलेज के सामने खड़ा था। इसी बीच विपिन उर्फ छोटू गोयल वहां बाइक से आया और शराब के लिए पैसे मांगने लगा। यही नहीं उसने बाइक भी ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच सामने से आ रही थाना पुलिस की गाड़ी देखकर वह बाइक छोड़कर वहां से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को अपने साथ कोतवाली ले गई। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह निमंत्रण खाने के लिए वहां से कार से चल दिया। बताया कि जैसे ही किशनी रोड पर उसकी कार आरोपी के दरवाजे के सामने से होकर गुजर रही थी।
तभी आरोपी घर के बाहर आ गया और उसने कार रोक ली। यही नहीं इस बीच आरोपी विपिन गोयल ने राइफल से उसके ऊपर फायरिंग कर दी। इससे गोली उसकी कार में जाकर धंस गई। पीड़ित ने बताया कि इसी बीच आरोपी विपिन का पिता नीरज भी घर से बाहर निकल आया और गालियां देते हुए बोला कि गोली मार दो, एक भी जिंदा बचकर न जाने पाए।
पीड़ित ने बताया कि घटना के समय कार में उसका दोस्त रोहित भी मौजूद था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी की ओर से चलाई गई गोली का वीडियाे भी उसके पास मौजूद है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और पूरे नगर में हफ्ता वसूली का काम भी करता है। इस संबंध में सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।