फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Highway code number misguding to people

हाइवे पर गुमराह कर रहे संकेतांक

Wed, 20 Apr 2016 12:34 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 20 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Highway code number misguding to people
अजीतमल का गलत नाम दिखाता बोर्ड - फोटो : amar ujala beuro
 नेशनल हाइवे दो पर लगे सांकेतिक बोर्ड राहगीरों को गुमराह कर रहे हैं। बोर्ड और पट्टिकाओं पर दी गई जानकरी सही न होने से राहगीरों को भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


हाइवे पर लगे बोर्ड पर नजर डाले तो इटावा की ओर से भीखेपुर जाने वाले मार्ग पर बोर्ड पर जुंआ गांव को जुआरी गांव लिख दिया गया है। वहीं आगे लगे बोर्ड पर फफूंद को मात्र दो किलोमीटर दूर दर्शाया गया है। इसी प्रकार जलूपुर 30 किलोमीटर व कानपुर 75 किलोमीटर की दूरी पर दिखाए गए है।
विज्ञापन


जबकि भीखेपुर से जलूपुर की दूरी दो किलोमीटर, फफूंद 12 किलोमीटर और कानपुर 120 किलोमीटर है। वहीं दूसरी ओर भीखेपुर से इटावा की ओर बोर्ड में अजीतमल को अजितमल लिखा है। हाईवे कंपनी के बोर्ड की चूक से आम आदमी परेशान है। समाजसेवी प्रतीक त्रिपाठी, हरेंद्र राठौर, अजय पाल सिंह, आशू भदौरिया, अवनीश त्रिपाठी आदि ने तहसील प्रशासन से बोर्ड की गलतियों में सुधार की मांग की है। मामले में तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि बोर्ड पर भ्रामक सूचनाएं लिखी हैं तो यह गलत है। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। वह मामले की जांच करा हाईवे कंपनी को इसकी जानकारी देकर गलतियां सुधारने को कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed