फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Highgate was repaired after complaint to DM

Auraiya News: डीएम से शिकायत के बाद दुरुस्त कराया गया हाइटगेट

Fri, 21 Jun 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Highgate was repaired after complaint to DM
औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक के लिए पुल के दोनों तरफ हाइटगेज लगाया गया था। एक सप्ताह पहले किसी वाहन की टक्कर से हाईटगेज पूरा झुक गया था। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद शुक्रवार को हाईड्रा की मदद से हाईटगेज को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन

शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर क्षमता से अधिक लोड पड़ने से पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत कर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने की बात कही थी। इस पर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने पुल पर भारी व बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाते हुए उन्हें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते आने जाने की व्यवस्था कराई थी। इसके लिए पुल के दोनों तरफ हाईटगेट लगाए गए थे।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले किसी बड़े वाहन ने हाइटगेट में टक्कर मार दी थी। इससे हाइटगेज झुक गया था। इसके चलते छोटे वाहन भी निकलने में दिक्कत हो रही थी। मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की अनदेखी पर वाहन चालकों ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हाईड्रा की मदद से हाइटगेज दुरुस्त कराया। इससे छोटे वाहन स्वामियों को राहत नजर आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed