{"_id":"657f4849f2f774a24f033026","slug":"highest-increase-of-3821-voters-in-bidhuna-assembly-constituency-auraiya-news-c-211-1-aur1001-6459-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विधानसभा क्षेत्र बिधूना में सर्वाधिक 3821 मतदाता बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विधानसभा क्षेत्र बिधूना में सर्वाधिक 3821 मतदाता बढ़े
Mon, 18 Dec 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
औरैया। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में विधानसभा क्षेत्र बिधूना में सर्वाधिक 3821 युवा मतदाता बढ़े हैं। इस अभियान में सदर व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में एक भी नया दिव्यांग मतदाता नहीं बढ़ाया जा सका है। हालांकि मतदाता बनने में महिलाओं ने खासी रुचि दिखाई है।
लोकसभा चुनाव की तैयारी के चलते निर्वाचन आयोग के आदेश पर जनपद में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें 18 से 19 वर्ष के युवाओं ने मतदाता बनने में खासी रुचि दिखाई। तीनों विधानसभा क्षेत्र में 9097 युवा नए मतदाता बने हैं। इसमें सर्वाधिक बिधूना विधानसभा क्षेत्र के 3821 युवा मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही आधी आबादी ने भी लोकतंत्र में अपनी भागीदारी करने के लिए खूब सक्रियता दिखाई। कुल 12418 महिलाएं फार्म-छह भरकर नई मतदाता बनी हैं। मृतक मतदाताओं पर नजर डालें तो सर्वाधिक दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र 2167 वोटर कम हुए हैं। इसके अलावा जनपद में आठ दिव्यांगों ने भी वोट बनाए गए। विधानसभा सदर व दिबियापुर की मतदाता सूची में एक भी दिव्यांग नया मतदाता शामिल नहीं हो सका है।
-- -- -- -
मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन है व्यवस्था
जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूर्ण हो चुका है। इससे अब बीएलओ घर-घर जाकर वोट नहीं बनाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान में जुटे लोग मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान इन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एनवीएसपी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के साथ आवासीय पता का साक्ष्य व आयु का प्रमाण पत्र भी अपलोड करें।
विज्ञापन
इस तरह बढ़े व घटे मतदाता-- -
विधानसभा क्षेत्र फार्म युवा महिला दिव्यांग मृतक
बिधूना 9855 3821 4771 8 1132
दिबियापुर 7899 2800 4137 0 2167
औरैया 7015 2476 3510 0 1429
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
योग 24769 9097 12418 8 4728

इस तरह बढ़े व घटे मतदाता