{"_id":"621a76646506bd5ca2273641","slug":"high-voltage-drama-between-husband-and-wife-in-police-station-auraiya-news-knp6827870187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी और वो के बीच थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी और वो के बीच थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना दिबियापुर में शनिवार को पति-पत्नी और वो के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। घंटों चले ड्रामे के दौरान महिला प्रेमी (बहन के देवर) से अलग होने को तैयार नहीं हुई। जबकि थाने में महिला का हाथ थामे बैठे प्रेमी की कहा कि वह प्रेमिका के साथ जेल जाने को तैयार है, लेकिन उसे छोड़ेगा नहीं। महिला पति को छोड़कर प्रेमी से ब्याह कर चुकी है।
थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी आदेश ने बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2019 को शिवानी के साथ हुई थी। शिवानी को 15 फरवरी को बैसुंधरा निवासी उसके साढ़ू अभिषेक के घर में पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी।
11 फरवरी को उसने अभिषेक को फोन कर पत्नी शिवानी को वापस भेजने के लिए कहा, तो पता चला कि शिवानी व अभिषेक का छोटा भाई विवेक लापता हैं। उसने शिवानी का मोबाइल मिलाया, तो वह स्वीच ऑफ बताता रहा। इसके बाद अभिषेक ने विवेक और आदेश ने शिवानी के गायब होने की शिकायत संबंधित थाने में की।
विज्ञापन
शनिवार को विवेक का हाथ थाम कर शिवानी दिबियापुर थाने पहुंची। उसने थानेदार से कहा कि विवेक ने उसने इटावा में 21 फरवरी को ब्याह कर लिया है। शिवानी ने आदेश पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। इधर, आदेश का कहना है कि शिवानी उसके घर से जेवरात और 95 हजार रुपये अपने साथ ले गई थी।
उसे नकदी व जेवर वापस दिलवाए जाएं। थाने में घंटों चले पति पत्नी व वो के ड्रामे के दौरान पुलिस शिवानी व विवेक को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन दोनों एक-दूसरे से अलग होने को राजी नहीं हुए। थानाध्यक्ष विकास राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।