{"_id":"f8c702cf6e16a9a20a776d1a74282f9a","slug":"high-tension-wire-fell-on-the-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुकानों पर गिरा हाइटेंशन तार, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों पर गिरा हाइटेंशन तार, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा चौराहा फफूंद पर इलेक्ट्रानिक रिपेयरिंग सेंटर की दुकान पर हाईटेंशन का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे दुकान के अंदर रखे, फ्रिज, मोबाइल, कंप्यूटर, कूलर समेत अन्य सामान व 25 हजार रुपये जलकर राख हो गया। अछल्दा चौराहे पर गाोपालपुर गांव निवासी सुधीर कुमार कुशवाह इलेक्ट्रानिक सामानों की रिपेयरिंग का काम करता है। रविवार सुबह छह बजे 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे दुकान के अंदर रखे 5 कंप्यूटर, एक इनवर्टर, एक कूलर, एक इनवर्टर, एक फ्रिज, प्रिंटर आदि जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि उसने सामान खरीदने के लिए 25 हजार रुपये भी दुकान में रखे थे।वह भी जलकर राख हो गए। आग से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
फफूंद। देर रात हाई वोल्टेज आ जाने से फफूंद के बाबरपुर रोड स्थित शराब के ठेके में स्पार्किंग से आग लग गई। इससे शराब ठेके में रखा फ्रिज, स्टेबलाइजर, सीएफएल आदि जल गए। ठेका कर्मचारी रामू ने बताया कि शार्ट सर्किट से 64 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं कस्बे के लेखपाल लेखपाल सिपाही लाल यादव के बिजली के सभी उपकरण फुंक गए हैं।
बिजली का तार टूटा, बचे राहगीर
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर क्षेत्र के कंचौसी बाईपास पर एचटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर जा गिरा। इससे सड़क से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। कस्बा के दिबियापुर बाईपास से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी है। रविवार सुबह एक ओवरलोड ट्रक इसी लाइन के नीचे से गुजर गया। ट्रक का ऊपरी हिस्सा तार में फंस जाने से बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। टूटा तार बिजली के पोल से जा टकराया। इससे उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कंचौसी पुलिस व सब स्टेशन बिहारीपुर को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे लाइनमैन रामसिंह, राजवीर यादव ने जेई विवेक खरे को सूचित कर लाइन बंद कराई। इस दौरान लगभग एक घंटे तक कंचौसी-दिबियापुर मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसी बीच ट्रक चालक भाग निकला।