{"_id":"593ae6194f1c1b901c9cb562","slug":"high-school-anamika-found-ten-places-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल: अनामिका ने पाया प्रदेश में दसवां स्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल: अनामिका ने पाया प्रदेश में दसवां स्थान
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अपने माता पिता एवं बहनों के साथ अनामिका
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में सेंट सांईनाथ कॉलेज, दिबियापुर की छात्रा अनामिका सिंह (564/600, 94 प्रतिशत) ने प्रदेश में दसवां व जिले में पहला स्थान लाकर परचम फहराया है। इसी कॉलेज की काजल कुशवाहा (562/600, 93.67 प्रतिशत) ने जिले में दूसरा स्थान पाया है। जिले में पहले दसवें स्थान पर 21 छात्र-छात्राओं ने स्थान पाया है। इनमें 17 बालिकाएं हैं। इस बार जिले का रिजल्ट 82.73 प्रतिशत रहा। बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 30 हजार 919 परीक्षार्थियों में 21 हजार 263 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की।
विज्ञापन
हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा। 2017 की बोर्ड परीक्षा में 17 हजार 956 बालक व 12963 बालिकाएं पंजीकृत हुईं थीं। परीक्षाओं में सख्ती के चलते 9 हजार 656 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। जिले की टॉप 10 सूची में पहले स्थान पर अनामिका सिंह, दूसरे स्थान पर काजल कुशवाहा के अलावा डीएस शिक्षा निकेतन के छात्र अंकित व सिद्धार्थ इंटर कॉलेज भटौरा की छात्रा कशिश शाक्य ने 561 अंक (93.50 प्रतिशत) के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया है। वहीं हाईस्कूल के आए परीक्षा परिणाम में जिले में टॉपर की सूची में नाम दर्ज करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन