फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   High alert , in the name of checking paperwork

हाई अलर्ट, चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति

Tue, 28 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 28 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
High alert , in the name of checking paperwork
पंजाब में आतंकी घटना के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट किया गया है। शहर के सार्वजनिक स्थानों का जायजा लिया तो सतर्कता के नाम पर सिर्फ खानापूरी दिखी। दोपहर को एसपी ने खुद कमान संभालते हुए कचहरी परिसर में सुरक्षा के इंतजाम परखे। एसपी के जाते ही चौराहों से पुलिसकर्मी गायब हो गए।
विज्ञापन



 

पंजाब में आतंकी हमले के बाद जिले को अलर्ट कर दिया गया। मंगलवार सुबह तो शहर के प्रमुख चौराहों समेत सभी जगह एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। दोपहर दो बजे एसपी मनोज तिवारी ने कचहरी परिसर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी।

विज्ञापन



एसपी ने बैरक में बंद कैदियों का हालचाल लिया। साथ ही वकीलों से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के बारे में जानकारी की।


जब तक एसपी निरीक्षण करते रहे, तब तक शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े लोगों से पूछताछ जारी रही। जैसे ही एसपी अपने कैंप कार्यालय को रवाना हुए। एक-एक कर सारा फोर्स गायब होता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

वहीं रोडवेज स्टैंड पर लोगों को बेरोकटोक जाने दिया जा रहा है। न तो यहां पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद मिला और न ही कोई सुरक्षा के इंतजाम।


सीओ सिटी रमेशचंद्र भारतीय ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा जनपद के थानाध्यक्षों को प्रमुख मार्गों पर निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे, जो हवा-हवाई होते दिखे।



 
पंजाब में आतंकी घटना के मद्देनजर शहर को अलर्ट कर दिया गया है। मैं स्वयं शहर के अलावा देहात में निरीक्षण कर रहा हूं। इसके अलावा सीओ व थानाध्यक्षों को चेकिंग के निर्देश दिए हैं। मनोज तिवारी,  एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed