फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hi-tech park will be built in exhibition grounds with Rs 5 crores

Auraiya News: नुमाइश मैदान में पांच करोड़ से बनेगा हाईटेक पार्क

Sun, 12 Jan 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech park will be built in exhibition grounds with Rs 5 crores
इसी मैदान पर बनेगा हाईटेक पार्क।  - फोटो : इसी मैदान पर बनेगा हाईटेक पार्क।
दिबियापुर। कस्बा के नुमाइश मैदान में अब आधुनिक पार्क बनेगा। इसे वैश्विक नगरोदय योजना से सजाया संवारा जाएगा। इस पर करीब पांच करोड़ का बजट व्यय होगा। शासन ने इस प्रोजेक्ट पर अपनी मुहर लगा दी है। साथ ही बजट भी मंजूर कर दिया है। ऐसे में अब जल्द ही ये पार्क विकसित किए जाने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत दिबियापुर का नुमाइश मैदान कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के तौर पर जाना पहचाना जाता है, लेकिन अब इसकी पहचान आधुनिक पार्क के रूप में होगी। इसके लिए यहां पर आधुनिक पार्क विकसित किया जाएगा। यहां नुमाइश पांडाल तो बनेगा, साथ ही दर्शक दीर्घाएं भी बनेंगी। चेंज रूम, मीटिंग हाल भी निर्मित किए जाएंगे। रेहड़ी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनेगा। नुमाइश मैदान पर वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने बताया कि नगरोदय योजना में दिबियापुर के नुमाइश मैदान पर हाईटेक पार्क बनाया जाएगा। पार्क में हरियाली बिखेरने को फौव्वारे लगाए जाएंगे। सैलानियों के लिए वाटर बोट, बच्चों के मनोरंजन के लिए अत्याधुनिक झूले भी लगेंगे। पार्क की कनेक्टिविटी के लिए अलग रास्ते होंगे। औरैया रोड व फफूंद रोड की ओर से दो रास्ते होंगे। विकास कुंज की ओर से 31 फीट चौड़ा एक मार्ग नुमाइश मैदान के लिए जाएगा। इस साल के अंत तक इस बहुद्देशीय स्थल का विकास कर देने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed