फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hey Jtadhari, Balihari we for you

हे जटाधारी, तुम पर हम बलिहारी

Mon, 03 Aug 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 03 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hey Jtadhari, Balihari  we for you

सावन का पहला सोमवार, मंदिरों में बेलपत्र, जल-दूध, भांग धतूरा का अंबार, मन में श्रद्धा अपार और चारों ओर बम-भोले की जयकार का नजारा आज तीन अगस्त को शहर के शिवालयों में दिखेगा। वहीं बम-बम भोले के जयकारे जनपद में गुंजायमान रहेंगे।

विज्ञापन



रविवार को देर रात्रि तक शिवालयों को सजाने का काम चलता रहा। वहीं मंदिर पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

 
बोल बम, हर हर महादेव, जय शिव शंकर के उद्घोष, ढोल की ध्वनि के बीच सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा।


सोमवार को तड़के चार बजे देवकली मंदिर के पट खुल जाएंगे। इसके बाद पूजा-अर्चना को शिवभक्तों की लंबी कतार लगना शुरू हो जाएगी। कोई जल, कोई दूध तो कोई बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शिव का अभिषेक करेगा।
विज्ञापन




 
देवकली मंदिर में जनपद के अलावा जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, उरई, इटावा, मैनपुरी, कानपुर नगर समेत कई जनपदों के भक्त शिव आराधना करने को आएंगे।


दोपहर में सीओ सिटी रमेशचंद्र भारतीय ने देवकली मंदिर पहुंचकर जायजा लिया और व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा देवकली चौकी इंचार्ज राज कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
तीसरी आंख की निगेहानी में होंगे दर्शन - इस वर्ष सावन माह में देवकली में मंदिर आने वाली भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर परिसर में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। भीड़ का फायदा उठाकर घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों पर निगरानी रखने को इस बार मंदिर परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।



अस्थाई चौकी का हुआ निर्माण - एक माह तक चलने वाले सावन माह में कोई वारदात न हो, इसके लिए एसपी मनोज तिवारी ने एक अस्थाई चौकी का भी निर्माण कराया है। इस चौकी पर दो एसआई व चार पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। किसी प्रकार की समस्या होने पर पीड़ित चौकी पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

 
बड़े वाहनों पर होगी रोक - सावन के पहले सोमवार में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खानपुर चौराहे से ही बड़े वाहनों पर रोक लगा दी जाएगी।


इसके अलावा मंदिर परिसर से एक किलो मीटर दूर पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं पर दुपहिया व चार पहिया वाहन खड़े किए जाएंगे। इसके अलावा पांच स्थानों पर बैरीकेटिंग की भी व्यवस्था की गई है।


 
सावन के पहले सोमवार को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा एक अस्थाई चौकी का भी निर्माण कराया गया है। मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस फोर्स की डयूटी भी लगाई गई है। मनोज तिवारी, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed