{"_id":"61e1bae5d9ff185543681661","slug":"hemp-was-selling-in-a-footwear-shop-auraiya-news-knp6753418103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटवियर की दुकान से 25 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटवियर की दुकान से 25 किलो गांजा बरामद
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने बाबरपुर तिराहे के पास से एक दुकान में दबिश देकर 25 किलो गांजा बरामद किया। मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। बरामद गांजा की कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
कस्बे स्थित फुटवियर दुकान में काफी दिनों से गांजा बिक्री की चर्चा थी। लगातार शिकायतें मिलने पर कोतवाली के निरीक्षक भोला नाथ रस्तोगी, उपनिरीक्षक अजय पाल सिंह ने बाबरपुर तिराहे पर एटीएम के पास स्थित फुटवियर दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान में अंदर रखीं बोरियों मेें 25 किलो गांजा बरामद किया।
इस दौरान पुलिस ने मौके से अमित गुप्ता उर्फ छोटे निवासी विद्यानगर बाबरपुर को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि युवक के पास से भारी मात्रा में गांजा मिला है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही गांजा तस्करों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।