{"_id":"5f74cf8c8ebc3e9ba5300d6f","slug":"helth-auraiya-news-knp5857881159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 31 हुए ठीक, 19 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 31 हुए ठीक, 19 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
औरैया। सैफई स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की बुधवार को मौत हो गई। वहीं, जिले में 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं । जिलाधिकारी ने देरशाम कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों संग बैठक की। जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले के कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। 31 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में 31 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके चलते जिले में अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1922 पहुंच गई है। जिले में 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2266 हो गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 336 है। बुधवार को स्वास्थ्य टीमों ने जिले में 951 सैंपल लिए, जिसमें 511 सैंपल आरटीपीसीआर, पांच सैंपल ट्रू-नेट और एंटीजन के 435 सैंपल शामिल हैं। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 43071 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 40675 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही। आगरा लैब से 628 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में ट्रू-नेट के 1766 और एंटीजन के 35508 सैंपल लिए जा चुके हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में 16, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी में तीन और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में एक संक्रमित मरीज भर्ती है। जिले में होम आइसोलेशन वाले मरीजों की संख्या 267 रह गई है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को जिले में तीन नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 119 हो गई है। जबकि, जिले में अब तक 466 हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
औरैया शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में एक, बघाकटरा में दो, आर्य नगर में तीन, सत्तेश्वर में तीन, आवास विकास कालोनी में एक, गांव बरमूपुर में एक, मधूपुर में एक, लक्ष्मनपुर में एक, गोहना में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके साथ ही भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास दिबियापुर में फफूंद रोड भाग्यनगर में एक, गांव तुर्कीपुर में एक, सहार ब्लाक के अंतर्गत आने वाले गांव शिवगंज में एक, बिधूना ब्लाक के गांव पुरवा कना में एक संक्रमित मरीज मिला।