{"_id":"6026bb9e8ebc3ee90162c15f","slug":"help-cheque-bounce-auraiya-news-knp611492897","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह गुजर जाने के कारण हुआचेक बाउंस, अब दोबारा दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह गुजर जाने के कारण हुआचेक बाउंस, अब दोबारा दिया जाएगा
विज्ञापन
मृतक बीमा अभिकर्ता की पत्नी को मिला तात्कालिक सहायता राशि 50 हजार रुपये चेक तीन माह बीतने के कारण बाउंस हो गया। एसडीएम सदर रमेश यादव ने बताया कि उन्हें दोबारा चेक दिया जाएगा।
अगस्त में लापता बीमा अभिकर्ता मनोज दुबे का शव रेल ट्रैक पर मिला था। शासन ने तात्कालिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपये का चेक दिया था। 15 दिन पहले मृतक की पत्नी रंजना दुबे को जानकारी मिली कि उनको मिली सहायता राशि का चेक बाउंस हो गया है। इस पर दो दिन पहले उन्होंने इसकी शिकायत जिला मुख्यालय पर की थी।
शुक्रवार को रंजना दुबे ने चेक डीएम कार्यालय में दे दिया। एसडीएम रमेश यादव ने बताया कि बैंक से तीन महीने में चेक क्लियर कराना होता है। चेक देर से लगाए जाने के कारण बाउंस हुआ है। दोबारा चेक दिया जाएगा। रंजना दुबे ने बताया कि उन्होंने सितंबर में ही चेक बैंक खाते में लगा दिया था। अब उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सोमवार को दूसरा चेक दिया जाएगा।