फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heavy vehicles running on dilapidated bridge despite ban

औरैयाः रोक के बावजूद जर्जर पुल पर दौड़ रहे भारी वाहन

Sun, 13 Nov 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles running on dilapidated bridge despite ban
फोटो12एयूआरपी 06- पुल पर प्रतिबंध के बाद भी दौड़ता भारी वाहन। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते शेरगढ़ घाट यमुना नदी पुल पर रोक के बाद भी भारी वाहन फर्राटा भरते दिखे। अहम बात यह है कि यमुना नदी पुल से पहले देवकली चौकी स्थित है पर वहां पर किसी भी पुलिसकर्मी के न रहने से भारी वाहन चालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। इससे लगातार खराब हो रही पुल की स्थिति के चलते कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल की जर्जर हालत के चलते भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद करने का गुरुवार को डीएम ने पुलिस को आदेश दिया था। शुक्रवार को तो पुलिस प्रशासन सतर्क दिखा पर शनिवार को रोक के बावजूद सुबह भारी वाहन पुल पर फर्राटा भरते दिखे।
विज्ञापन

वहीं, इन भारी वाहनों को पुल पर जाने से रोकने के लिए यमुना नदी के पास बनी देवकली चौकी पर सुबह के समय खाकी नदारत दिखी। जिसका भारी वाहन चालक पूरा फायदा उठाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगने के कारण इन वाहनों को झांसी व उरई जाने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते से लगभग 24 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इस दूरी को तय करने से बचने के लिए भारी वाहन चालक चोरी छिपे यमुना नदी पुल के रास्ते जालौन जिले की सीमा में जा रहे हैं।

वर्जन
पुल पर भारी वाहनों को रोकने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। फिर भी वाहन जा रहे हैं तो इसे दिखवाती हूं। वैसे एक-दो दिन में पुल पर ऊंची बैरिकेडिंग लगा दी जाएगी। जिससे कोई भी भारी वाहन पुल के रास्ते जालौन जिले की सीमा में आवागमन नहीं कर पाएगा। -चारू निगम, पुलिस अधीक्षक, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed