फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heavy rain occurred late in the evening, relief from humid heat

Auraiya News: देर शाम हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 02 Jul 2024 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain occurred late in the evening, relief from humid heat
औरैया। सोमवार को दिन में बादल छाए रहे। हालांकि इस दौरान लोगों को उमस का एहसास हुआ। लेकिन देर शाम हुई बारिश ने उमस से लोगों को पूरी तरह निजात दिलाई और मौसम सुहाना देखने को मिला। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार जताए है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह हल्की धूप हुई, लेकिन अचानक छाए बादलों ने धूप का अहसास नहीं होने दिया। जिसके चलते उमस देखने को मिली। हालांकि तापमान में गिरावट के चलते गर्मी का एहसास अधिक नहीं देखने को मिला।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम लगभग सात बजे अचानक तेज हवाओं के साथ तेज झमाझम बारिश देखने को मिली। दिन के समय छाए बादलों के कारण अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। जबकि हवाओं की गति दक्षिण-पश्चिम दिशा में सात से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि दोनों की तापमान सामान्य से लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे ही देखने को मिले है। उन्होंने बताया कि पांच दिनों तक हल्के बादल देखने को मिलेंगे। लेकिन तीन जुलाई तक तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से पूरी तरह निजात मिलेगी। आने वाले 10 दिनों में न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही रहने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed