फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,vaccination,auraiya

स्कूल-कालेजों में टीमों का रुख, बढ़ी लाभार्थियों की संख्या

Tue, 23 Nov 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
health,vaccination,auraiya
औरैया। टीकाकरण अभियान को लेकर विभागीय अधिकारियों ने अब स्कूल-कालेजों की ओर रुख किया है। मंगलवार को चार केंद्र कम होने के बावजूद लाभार्थियों की संख्या पहले से दो हजार अधिक रही।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ. देव नरायन यादव ने बताया कि लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को डिग्री कालेजों और प्राइमरी स्कूलों में शिविरों का आयोजन किया गया। हालांकि पिछले दिनों की अपेक्षा मंगलवार को सेंटरों की संख्या घटकर 196 ही रही, लेकिन लाभार्थियों की संख्या दो हजार अधिक देखने को मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को 12 हजार 972 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। पहला टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या छह लाख 70 हजार 523 और दोनों टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या दो लाख 67 हजार 476 जा पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 टीमों और छह प्रधानों को चेतावनी
टीकाकरण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य को पूरा न करने वाली 20 टीमों और सहयोग न करने वाले छह प्रधानों को नोडल अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चेतावनी दी है। समीक्षा के दौरान दूसरी डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। नोडल अधिकारी ने कहा कि यदि टीमें सुधार नहीं करतीं हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छह आशाओं का रोका एक दिन का मानदेय
अछल्दा (औरैया)। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ, यूनिसेफ बीएमसी सुबोध चतुर्वेदी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जोर सिंह ने मंगलवार को ग्रामीणों में टीकाकरण का जायजा लिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 12 से अधिक गांवों में जाकर हकीकत देखी। इस दौरान सर्वे कार्य में शिथिलता पाए जाने पर छह आशाओं का एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि नगरिया, बीसरमऊ, बघईपुर, सुभानपुर, घसारा आदि गांवों में कुछ कमियां पाई गईं थीं। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed