{"_id":"63752b5103ebab142e2d9a22","slug":"health-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp728680878","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के जेई समेत तीन को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी के जेई समेत तीन को डेंगू
विज्ञापन
औरैया। गंदगी और जलभराव के कारण डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को जांच रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी के जेई समेत तीन को डेंगू पाया गया है। जिले में डेंगू संक्रमित मिलने वालों की संख्या बढ़ कर 51 जा पहुंची। सीएमओ ने लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की है।
अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र के अमावता में दो और शहर के लोक निर्माण विभाग में तैनात जेई को डेंगू की पुष्टि की गई है। अजीतमल जिन लोगों को डेंगू मिला उनकी जांच स्वास्थ्य केंद्र पर किट से की गई। वहीं जेई ने शहर के निजी पैथोलॉजी में जांच कराई तो रिपोट पॉजिटिव आई है।
जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची और जांच कर दवाइयां दीं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया कि गुरुवार को गांव में लार्वा का सर्वे करने के साथ ही बीमार लोगों की सैंपलिंग की जाएगी।