{"_id":"613656618ebc3ea75c65388f","slug":"health-team-will-reach-home-to-home-auraiya-news-knp6505776114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें
विज्ञापन
औरैया। बदलते मौसम में वायरल, खांसी, जुकाम का प्रकोप बढ़ गया। ऐेसे में स्वास्थ्य विभाग विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाएगा। इसके तहत टीमें घर-घर जाकर जांच करेंगी। बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को चिह्नित करेंगी। कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों का सत्यापन भी करेंगी।
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश राजेंद्र कुमार तिवारी का पत्र प्राप्त होने के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सात से 16 सितंबर तक विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। गठित 440 टीमें डोर-टू-डोर सर्वे करेंगी। बुखार, खांसी, जुकाम, टीबी, चिकुनगुनिया, मलेरिया, टाइफाइड व अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को चिह्नित करेंगी। टीम में एएनएम, आशा, संगिनी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए हैं।
प्रत्येक टीम प्रतिदिन 50 से 60 घरों में दस्तक देगी।
सीएमओ ने बताया कि अभियान में हर एक गली, मोहल्ला, गांव को शामिल किया गया है। परिवार के सदस्यों की संख्या, उनकी उम्र, बीमारी या संदिग्ध लक्षणों के साथ उनका मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा। अभिभावकों को समझाया जाएगा कि अपना व बच्चों का ख्यान रखें। मास्क और शारीरिक दूरी की महत्ता भी बताई जाएगी। मेडिकल किटों की व्यवस्था कराकर घर पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया जाएगा। यदि स्थिति गंभीर नजर आएगी तो मरीज को भर्ती भी कराया जाएगा।