फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Health department team distributed medicines to patients in Raipur village.

Auraiya News: रायपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग टीम ने मरीजों को बांटी दवाएं

Wed, 25 Sep 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Health department team distributed medicines to patients in Raipur village.
बिधूना। पांडव नदी की सफाई न होने नदी का पानी रायपुर गांव में अंदर गलियों में भर गया। दो दिन पानी का स्तर कम होने के बाद कुछ जगहों पर पड़ोस के गांव के लोगों के द्वारा नाला बंद करने से पानी निकासी बंद हो गई। गांव में पानी भरने से त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य टीम ने रायपुर गांव में कैंप लगाकर 60 लोगों को दवाएं बांटी।
विज्ञापन

तहसील बिधूना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास से निकाली पांडव नदी की कई वर्षों से साफ सफाई न होने से नदी बबूल व झाड़ियों से पटी हुई है। जिससे पानी का बहाव कम होने से बारिश का पानी रायपुर गांव के साथ फसलों में भर गया। पानी से फसलें डूबने के साथ गांव की गालियों में पानी भरने से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिचाई विभाग के जेई गजेंद्र सिंह ने पांडव नदी का पानी गांव के साथ फसलों से निकाले के प्रयास किया है। कंसुआ रजबहा के गेट खोल दिए गए हैं। साथ गांव के पीछे बने पूर्व के नाला को जेसीबी से खोला गया है, लेकिन पड़ोस के गांव के लोगों के द्वारा नाला बंद कर दिया गया है। जिससे पानी निकासी का स्तर कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिचाई विभाग के साथ एसडीएम बिधूना निखिल राजपूत ने भी रायपुर गांव में जाकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर नाला खुला रहता तो दो से तीन दिन में पानी की निकासी हो जाती। रायपुर गांव में पांडव नदी का पानी भरने से गांव में त्वचा रोग के मरीज बढ़ गए हैं। बुधवार को बिधूना सीएचसी की टीम से डॉ. सतेंद्र यादव व संकल्प दुबे के साथ अन्य कर्मी रायपुर गांव पहुंचकर मरीजों को दवा वितरित की। डॉ. सतेंद्र यादव ने बताया कि 60 मरीजों को देखा गया है। जिसमें त्वचा रोग के मरीजों संख्या अधिक रही है। खांसी जुकाम के एक दो मरीज मिले हैं। बुखार के भी कुछ मरीज मिले हैं।

------------
रायपुर में पांडव नदी के पानी भरने से प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में शिविर लगा रही है। ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। - डॉ. बीपी शाक्य, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed