फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,dengu,auraiya

डेंगू के 16 मरीज और मिले, बुखार से एक की मौत

Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
health,dengu,auraiya
औरैया। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोज नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई दिनों से गले में दर्द और बुखार से पीड़ित बीएसएफ जवान की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 16 डेंगू के मरीज और मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

गांवों में वायरल फीवर के साथ डेंगू संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के लाख दावों के बाद भी बीमारी पर नियंत्रण होता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को एलाइजा रिपोर्ट में 16 नए डेंगू संक्रमित मिलने से एक बार फिर से लोगों में डेंगू का डर बढ़ गया है। वहीं कई दिनों से बीमार चल रहे अछल्दा के वीरपुर निवासी बीएसएफ जवान की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह छुट्टी पर घर आए थे और इसके बाद उन्हें गले में दर्द होने के साथ बुखार आना शुरू हुआ।
विज्ञापन

कानपुर में उनका इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को प्राप्त हुईं एलाइजा की रिपोर्ट में 16 लोगों के डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसमें अजीतमल ब्लॉक के टिड़वा बिकू में नौ और पुरवा डोरी में एक, औरैया ब्लॉक के पुरवा महासुख में दो, ऐरवाकटरा ब्लॉक के उमरैन में चार डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 124 जा पहुंची है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि डेंगू पर काबू पाने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना होगा। अपने घरों में सफाई रखें और लार्वा न पनपे दें। अगर सभी लोग जागरूक हो जाएंगे तो डेंगू पर काबू हो जाएगा। अगर किसी को लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो वह जांच कराए और चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही दवाओं का सेवन करें।
आठ गांवों में पहुंची टीमें, 12 घरों में मिला लार्वा
गाजीपुर, टिड़वाबिकू, सेनपुर, जसवंतपुर, दौलतपुर, पुरवा डोरी, उमरैन, पुरवा महासुख आदि गांवों में फैली बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार करने के लिए स्वास्थ्य टीमें पहुंचीं। जहां टीमों में 428 मरीजों का उपचार किया और उन्हें निशुल्क दवाएं दीं। टीमों ने ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया। साथ ही टीमों ने घर-घर जाकर लार्वा देखा। जिसमें 12 घरों में लार्वा मिलने पर सफाई कराई और मकान मालिकों को चेतावनी दी कि वह लार्वा एकत्रित न होने दें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। दोबारा लार्वा मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

जिला अस्पताल में आठ मरीज भर्ती
आठ गांवों में पहुंचीं स्वास्थ्य टीमों ने डेंगू के लक्षण वाले मरीजों और डेंगू की पुष्टि होने पर 80 लोगों के एलाइजा के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। जिनकी रिपोर्ट गुरुवार को प्राप्त होगी। इधर 50 शय्या जिला अस्पताल पहुंचे डेंगू के लक्षण आठ मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed