फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,dengu,auraiya

डेंगू का कहर : 12 नए केस मिले

Sun, 24 Oct 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
health,dengu,auraiya
औरैया। लगभग डेढ़ माह से जिले में डेंगू का कहर शुरू है। बीमारी दिनों दिन जिले में बेकाबू होती जा रही है। 24 घंटे में जिले में 12 नए डेंगू के मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिले में अब तक कुल मरीजों की संख्या 95 पहुंच गई है। स्वास्थ्य टीमों ने गांवों में डेरा जमाया है। बढ़ रही डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। घर-घर चल रहे दस्तक अभियान में मिल रहे वायरल फीवर के मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 75 एलाइजा के सैंपल सैफई लैब भेजे थे। रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 75 सैंपलों में 11 की रिपोर्ट में डेंगू पाया गया है। जबकि एक संक्रमित मरीज सैफई में उपचार के दौरान मिला। रविवार को जिले में 12 नए डेंगू संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें तीन मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। आराम मिलने पर उन्हें घर भेजा गया है। बताया कि सभी मरीज घर पर रहकर उपचार करा रहे हैं। गंभीर संक्रमित मरीजों को ही डेंगू वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 95 हो गई है। जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 42 है। जिले में एक डेंगू संक्रमित मरीज की मृत्यु भी हो चुकी है। वायरल और डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए विभाग ने 19 अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण व घर-घर दस्तक अभियान की शुरुआत की है। जिसमें लगातार डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिले डेंगू संक्रमित
चांवरपुर अजीतमल में 32 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालिका, 55 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालक, 18 वर्षीय युवती और बीलपुर बाढ़ीन निवासी 30 वर्षीय युवती।
रविवार को जिन क्षेत्रों में डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं। उन क्षेत्रों के संबंधित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वह टीमें भेजकर मरीजों का उपचार कराएं। साथ ही क्षेत्र में बुखार पीड़ित मरीजों का भी उपचार करें। बताया कि रविवार को चार गांवों में टीमों ने 200 से अधिक मरीजों का उपचार किया। जिसमें 60 डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। -डॉ. शिशिर पुरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

इस बार डेंगू हुआ खतरनाक
इस वर्ष डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है और डेंगू संक्रमण ने पिछले तीन सालों का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। कई गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार जिले के बाहर से अस्पतालों में किया जा रहा है। जिले के विभागीय अधिकारियों की मानें तो 35 हजार प्लेटलेट्स वाले वह मरीज जिन्हें खून आने की शिकायत होगी, ऐसे मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जाएगा। तेज बुखार, शरीर में दर्द, पेट में दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed