{"_id":"61914f9f49e56d492a6bf433","slug":"health-covid-19-auraiya-auraiya-news-knp6638914164","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से कम टीका लगाने वाली टीमों का रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 से कम टीका लगाने वाली टीमों का रुकेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सख्त निर्देशों के बाद भी टीकाकरण की गति नहीं बढ़ रही है। शनिवार को तीन एएनएम ने लापरवाही बरती। जिसके चलते नोडल अधिकारी ने तीनों एएनएम का वेतन रोकने की कार्रवाई की। सहयोग न करने पर अजीतमल ब्लॉक के दो प्रधानों को भी नोटिस जारी किया है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में औरैया अन्य जनपदों से काफी पीछे है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान जिले के अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने जिला मुख्यालय पर बैठक कर टीकाकरण की समीक्षा की थी।
जिसमें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र यादव को टीकाकरण अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। शनिवार को चलाए गए टीकाकरण अभियान में तीन एएनएम के लापरवाही पर नोडल अधिकारी ने अयाना की पुष्पा देवी और सुमन लता, एएनएम अजीतमल पूनम देवी का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। वहीं अजीतमल ब्लॉक के दो प्रधानों को सहयोग न करने पर नोटिस जारी किया गया है। इधर, रविवार को भी टीकाकरण हुआ। 133 केंद्रों पर 6502 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।