{"_id":"61a50931fc26db418a0e9463","slug":"health-civic-auraiya-auraiya-news-knp6667665150","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील, ग्रामीणों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील, ग्रामीणों का कब्जा
विज्ञापन
औरैया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना का सड़रापुर उप स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील हो चुका है। जिसके कारण ग्रामीणों ने वहां चारा रखना शुरू कर दिया है।
सड़रापुर उप स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण होता था। लेकिन कई सालों से एएनएम के न आने पर ग्रामीणों ने चारा रखकर केंद्र पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों के चारा रखने से उप स्वास्थ्य केंद्र की भवन खंडहर हो चुकी है। ग्रामीण आशु, महेश आदि का कहना है कि टीकाकरण कराने की आस में उप स्वास्थ्य केंद्र आते है, लेकिन केंद्र में एएनम के नहीं मिलने पर पांच किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना जाना पड़ता है।
सीएमएस अयाना, डा. अजय कुमार ने बताया अस्पताल में एएनएम की कमी होने के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती नहीं की गई है। महीने में एक बार आशा बहू गांव की आंगनबाड़ी केंद्र पर कैंप लगाकर टीकाकरण करती हैं। सड़रापुर उपस्वास्थ्य केंद्र की भवन जर्जर होने से आशा बहू भी डर के कारण नहीं जाती हैं। इसलिए आशा आंगनबाड़ी केंद्र में कैंप लगाकर टीकाकरण करती हैं।