फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,AURIYA NEWS,corona

टीकाकरण कराने में महिलाओं की संख्या अधिक

Thu, 04 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
health,AURIYA NEWS,corona
टीकाकरण के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी। - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गुरुवार को जिले में पांच केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान 525 लक्ष्य के सापेक्ष 481 लोगों को टीका लगवाया गया। टीकाकरण केंद्रों का स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। टीकाकरण कराने में महिलाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में टीकाकरण कुल 91 प्रतिशत रहा है। टीकाकरण अभियान सभी केंद्रों पर सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। दोपहर बाद टीकाकरण कराने वालों की भीड़ केंद्रों पर देखने को मिली। केंद्रों का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान में अछल्दा, सहार और ऐरवाकटरा ब्लाक के सीएचसी पर लाभार्थी अधिक जागरुक नजर आए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। सभी स्वास्थ्य कर्मी इस अभियान में हिस्सा लें। टीकाकरण से किसी तरह की समस्या अब तक नहीं देखने को मिली है। टीकाकरण कराने वाले सभी व्यक्ति स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका को गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। यहां 110 को टीका लगना था, लेकिन 97 ने ही केंद्र पर पहुंच टीकाकरण करवाया है। अन्य का डाटा अपलोड न होने की वजह से टीकाकरण नहीं हो सका है। इनका अगले चरण में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed