फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

गर्भ निरोधक साधनों के इस्तेमाल से मातृ मृत्यु दर में आएगी कमी

Wed, 09 Dec 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान हर महीने की 9 तारीख को मनाया जाता है। इस बार एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) महिलाओं की लाइन लिस्टिंग और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य इकाइयों में परिवार नियोजन काउंटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन काउंटर पर परिवार नियोजन सामग्री उपलब्ध होगी। मंगलवार को आयोजित जूम मीटिंग में मातृ स्वास्थ्य महाप्रबंधक डॉ. ऊषा गंगवार ने मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचआरपी महिलाओं की ऑनलाइन लिस्टिंग एवं ट्रैकिंग आवश्यक है, जिससे प्रसव के बाद उन्हें परिवार नियोजन की सेवा प्रदान की जा सके। इसके अलावा एएनएम व आशाओं के माध्यम से द्वितीय व तृतीय माह की गर्भवतियों को पीएमएसएमए दिवस पर चिह्नित स्वास्थ्य इकाइयों में लाने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि एएनसी जांच के लिए पीएमएसएमए क्लीनिक की संख्या में वृद्धि की जाए। साथ ही गर्भवतियों को क्लीनिक तक लाने व ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा का ब्लाकवार माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार कल्याण कार्यक्रम की जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. शशिबाला ने बताया जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया की जिला अस्पतालों सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन काउंसलर तथा स्टाफ नर्स की मदद से सभी गर्भवतियों को परिवार नियोजन का परामर्श दिया जाएगा। साथ ही जनपद के सभी उपकेंद्रों पर कम्युनिटी हेल्थ आफिसर तथा एएनएम द्वारा काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed