{"_id":"5faeced38ebc3e9bf228d867","slug":"health-auraiya-news-knp594203375","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार
विज्ञापन
औरैया। 50 शय्या जिला चिकित्सालय में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए 10 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। सीएमएस ने शासन के निर्देश पर जिले में बढ़ रहे डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम बनाकर परिस्थितियों से निपटने को कमर कस ली है।
कोरोना के साथ ही अब मलेरिया और डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। शासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए है। सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने वार्ड का निरीक्षण करने के बाद बताया कि हर बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है।
इस मौसम में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती है। साथ ही थोड़ी सी लापरवाही की वजह से डेंगू भी फैलने का डर रहता है। ऐसे में लोगों को फुुल बाह के कपड़े व शरीर को ढक कर रखना चाहिए। बताया कि घर के आसपास साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। तीन से चार दिन लगातार बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह लेकर दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
उधर, नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि डेंगू पर काबू पाने व मरीजों की जांच के लिए टीम तैयार कर दी गई है। अजीतमल के गांव बल्लापुर में 30 लोगों के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए सैफई भेजा गया था। रिपोर्ट में तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। मरीजों को दवा देकर घर पर आराम करने की सलाह दी गई है। साथ ही परिजनों व गांव में लोगों को साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई है। पॉजिटिव आए तीनों मरीज स्वस्थ हैं।