फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

29 ने जीती कोरोना से जंग, 16 नए संक्रमित

Wed, 07 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
health
औरैया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 16 कोरोना संक्रमित मिले और 29 स्वस्थ हुए। जिले में अभी तक 2445 संक्रमित सामने आए हैं। 2181 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 30 लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 234 हैं। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। लेकिन लोगों को इस संक्रमण के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को सात नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए। अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 101 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक आरटीपीसीआर की 45963 सैंपल लिए गए, जिसमें 43394 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। आगरा लैब से 1090 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एक हजार सैंपल लिए, जिसमें आरटीपीसीआर के 494, ट्रू-नेट का एक और एंटीजन के 505 सैंपल लिए। जिले में ट्रू-नेट के 1813 और एंटीजन के 39162 सैंपल लिए जा चुके है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में 12, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी में एक, एल-टू कोविड केयर सेंटर चिचौली जिला अस्पताल में दो संक्रमित मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 202 संक्रमित मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी में एक, गोविंद नगर में एक, पढ़ीन दरवाजा में एक, रुहाई मोहल्ला में एक, सदर ब्लाक के गांव जनेतपुर में एक, भडारीपुर में एक, सहार ब्लाक के गांव सिरसनी में तीन, बले का पुरवा में एक, सैदपुर में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के गांधी स्कूल के पीछे बिधूना में एक, भाग्य नगर ब्लाक क्षेत्र में परशुराम गली दिबियापुर में एक, अजीतमल ब्लाक के तहसील आवास में एक, अटसू नवीन नगर में एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा गांव चौथ जिला जालौन का एक संक्रमित मरीज भी जिले में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed