फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

7998799804 पर फोन लगाओ, समस्याओं का समाधान पाओ

Fri, 28 Aug 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाइ) की जानकारी पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। लाभार्थी योजना का लाभ पाने में यदि कोई परेशानी महसूस कर रहे हैं या इस योजना से संबंधित कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाएं ले सकें। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य स्तर पर जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने और बताए गये निर्देश का पालन करने पर योजना प्रतिनिधि स्वयं लाभार्थी को फोनकर उनकी समस्या का निस्तारण करेंगे। योजना के तहत राज्य स्तर से जनवरी 2017 से 31 जुलाई 2020 तक 26,905 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य जिले को मिला था। जिसमें 22,513 (83.7) लाभार्थियों को लाभांवित किया जा चुका है।
विज्ञापन

योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आसमां नाज ने बताया कि योजना से संबंधित कोई भी प्रतिनिधि लाभार्थी से ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं पूछता है और न ही संवेदनशील सूचनाएं जैसे अकाउंट नंबर, सीवीवी पिन मांगता है। यदि कोई व्यक्ति लाभार्थी से इस तरह की जानकारी मांगता है तो उसे कतई न दें। इस तरह की जानकारी मांगने वाला व्यक्ति पीएमवीवाई प्रतिनिधि नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहार ब्लॉक के अईलख गांव की सीमा देवी ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में योजना के तहत गर्भावस्था के कठिन समय में उन्हें अतिरिक्त पोषण व भोजन की आवश्यकता थी। तब तीन बार में 5000 रुपये मिले, जिसकी तीसरी किस्त जुलाई में मिली है। इससे उनके इलाज और खानपान में बहुत सहायता मिली है। लाभार्थी अंजू देवी ने बताया कि उन्हें योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आशा माया मिश्रा ने योजना के बारे में बताया और तीन किस्तों में 5000 रुपये का लाभ भी दिलाया है। वर्तमान में काम धंधा बंद है तो ऐसे में यह योजना बहुत ही लाभदायक साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed