फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

बिना दवा के स्वस्थ्य हुए 383 मरीज

Fri, 14 Aug 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ रही है। यह हालात जिले के ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में हैं। जिसको देखते हुए अब सरकार गंभीर है। जिले में तीन अगस्त तक स्वस्थ हुए मरीजों को किसी तरह की कोई दवा नहीं दी गई। जबकि इसके बाद मरीज को शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने की दवा देकर उन्हें स्वस्थ किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 23 मार्च को चार जमाती एक साथ पॉजिटिव पाए जाने पर कोरोना संक्रमण फैलने की शुरुआत हुई थी जो धीरे-धीरे बढ़ती गई, जो आज बढ़कर 639 जा पहुंची है। खास बात यह है कि तीन अगस्त तक स्वस्थ्य होने वाले मरीजों को किसी तरह की कोई दवा नहीं दी गई। यहां तक कि एल-वन में भर्ती होने वाले मरीजों को सिर्फ काढ़ा देकर व दो टाइम भोजन व नाश्ता देकर उन्हें स्वस्थ होने की जानकारी देकर घर भेजा गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक तीन अगस्त तक 256 मरीज स्वस्थ्य हुए। जो बिना किसी दवा के स्वस्थ्य हुए हैं। इनमें 10 दिन होम आइसोलेट में रहने वाले स्वस्थ हुए 182 मरीज शामिल हैं। इन 182 मरीजों में जब वह स्वस्थ्य होने वाले 80 मरीजों को दवा तब पहुंची जब वह स्वस्थ्य हो चुके थे। 12 अगस्त तक जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 639 थी। जिसमें 419 लोग स्वस्थ हुई। एक्टिव केस 214 है। जिसमें 30 मरीज दिबियापुर एल-वन में भर्ती है। जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इस समय 214 मरीजों को दवा दी जा रही है, लेकिन यह दवा शासन द्वारा होमयोपैथिक विभाग द्वारा शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने की है। मरीजों को तीन तरह की दवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा एक दवा मरीज के परिजनों के लिए भी दी जा रही है। जिसे उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके। संक्रमित मरीज के परिजनों को यह दवा हफ्ते में एक बार लेनी है। सीएमओ डा.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि हर संक्रमित मरीज को अब पॉजिटिव आने के 24 घंटे के अंदर दवा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed