फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3511 मरीजों का परीक्षण

Sun, 16 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
health
औरैया। जनपद के 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1406 पुरुष, 1498 महिला व 607 बच्चों समेत कुल 3511 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 356 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। मेले का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश सचान ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिलाओं का परीक्षण व बच्चों का टीकाकरण किया गया। गंभीर बीमारियों से ग्रसित 37 मरीजों को उच्च चिकित्सा इकाई पर संदर्भित किया गया। मेले में एलोपैथिक चिकित्साधिकारी, आयुष चिकित्साधिकारी व फार्मेसिस्ट लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे। मेले में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया और संक्रामक रोगों से बचाव के तरीके बताए गए। मेले में खांसी, जुकाम व स्किन आदि से संबंधित मरीज आए। जिनका परीक्षण कर दवा दी गई।
विज्ञापन

डॉ. राकेश सचान ने मरीजों को समाज में फैल रही तरह-तरह की बीमारियों से बचने के उपाय बताए। इस दौरान 24 लोगों का टीकाकरण कर जांच की गई और नौ गर्भवती महिलाओं को भी बीमारियों से बचने के लिए टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed