फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

स्वास्थ्य मेले में संयुक्त निदेशक ने परखी चिकित्सा व्यवस्था

Mon, 03 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
health
बेला (औरैया)। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन बिधूना विधायक विनय शाक्य व संयुक्त निदेशक लखनऊ डॉ. एके चौरसिया ने फीता काटकर किया। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लगभग 50 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच की गई।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त निदेशक ने पैथालॉजिस्ट सुखवीर सिंह चौहान के स्टाल पर पंहुचकर पैथालॉजी के उपकरणों व ब्लड सैंपल के रख रखाव का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला के प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर के अलावा डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. श्याम नरेश दुबे, प्रभात अवस्थी, विवेक पांडेय, मीरा देवी, संजय यादव, सुखबीर सिंह चौहान, जिला प्रबंधक आयुष्मान बिपिन कुमार व आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लहरापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काट कर किया। यहां 268 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसके अलावा पीएचसी सहायल में 205 व पीएचसी याकूबपुर में 263 मरीजों ने पंजीकरण कराया। तीनों जगह कुल 736 मरीजों ने पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य मेले में टीबी, कुष्ठ रोग व डेंगू आदि की जांच कर दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरापुर में स्वास्थ्य मेले में 268 मरीजों ने पंजीकरण कराया। 60 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। सीएचसी सहार के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जन आरोग्य मेले में पीएचसी सहायल में 205 मरीज व पीएचसी याकूबपुर में 263 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया तथा स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां और दवाएं लीं। कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार राय, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधांशु दीक्षित, डॉ. शिशिर पुरी के अलावा डॉ. राकेश सिंह, डॉ. संजय बाजपेयी व रवींद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed