{"_id":"5d98e8f18ebc3e93c315a2a3","slug":"health-auraiya-news-knp517988848","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेगूं के तीन और नए मरीज मिले, अब तक हुए नौ मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेगूं के तीन और नए मरीज मिले, अब तक हुए नौ मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में हो रही जांच में तीन और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या नौ हो गई है। वहीं, इस संबंध में सीएमओ का कहना है कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण वायरल फीवर के साथ संक्रमित बीमारियों की भरमार लगी हुई है। जिला अस्पताल में रोज मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। अस्पताल में डेंगू के तीन और मरीजों मिलने से अब तक जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है। डॉक्टर अमित पोरवाल ने बताया कि जो डेंगू के नए मरीज मिले है वह एनएस-1 की श्रेणी में आते है। इस तरह के मरीजों मे एक तरह का एंटीजन होता है, जो खून में तुरंत ही सक्रिय हो जाता है।
यह रोग एडीज नामक मादा मच्छर के काटने से फैलता है। सीएमओ एके राय के निर्देश पर शहर और गांव में डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिविर लगाए है। मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी जा रही है। घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि इस मौसम में लोगों को विषेश सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आसपास जमा पानी में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते रहना चाहिए।