{"_id":"5d964aed8ebc3e01586f06f4","slug":"health-auraiya-news-knp517566264","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी रोगियों को खोजने को दस से चलेगा सघन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी रोगियों को खोजने को दस से चलेगा सघन अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला टीबी टास्क फोर्स एवं टीबी फोरम की बैठक डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई। जिसमें क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक सघन टीबी रोग खोज अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अनुश्रवण के लिए 60 टीमें बनाई गई हैं। इसके लिए 12 सुपरवाइजर बनाए गए हैं।
डीएम अभिषेक सिंह ने जिला क्षय रोग अधिकारी को अभियान की सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर ज्यादा से ज्यादा टीबी रोगियों को खोजने के निर्देश दिए। सीएमओ एके राय ने कहा कि स्थापित प्राइवेट प्रैक्टिसनर, नर्सिंग होम, कॉरपोरेट हास्पिटल व पैथालॉजी द्वारा टीबी नोटीफिकेशन अनिवार्य किए जाने के निर्देश दिए।
जिला क्षय अधिकारी डा. नवीन ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन कम होना, बुखार आना, थूक के साथ खून आना, भूख न लगना टीबी के प्रमुख लक्षण होते हैं। यदि यह लक्षण किसी भी व्यक्ति में है तो वह सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार करा सकते हैं।
विज्ञापन
बैठक में विपिन मित्तल, डा.शिवम अग्रवाल, डा.सर्वेश आर्या, अपर मुख्य अधिकारी राम सिंह, श्याम कुमार, रविभान, सर्वेश कुमार, संजीव कुमार, संदीाप कुमार, रोहित चतुर्वेदी, शैलेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।