फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,auraiya,aaushman card

आयुष्मान कार्ड बनवाएं : सीएमओ

Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
health,auraiya,aaushman card
औरैया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के लाभार्थियों की सूची में अंत्योदय कार्ड धारकों को भी शामिल कर लिया गया है। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिले में अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया शासन के निर्देश पर आयुष्मान भारत योजना में अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को भी जोड़ा गया है। खाद्य एवं रसद विभाग में पंजीकृत कार्ड धारकों के कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया आयुष्मान कार्ड धारक अपने कार्ड से देश में आयुष्मान भारत योजना से सरकारी और निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

यह योजना गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बहुत की लाभदायक है। उन्होंने बताया यदि किसी के पास प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की ओर से पत्र आया है या अंत्योदय कार्ड धारक हैं और आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की पात्र सूची में नाम शामिल है तो आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मित्र से व जनसेवा केंद्रों पर कार्ड बनवा सकते हैं। लाभार्थी को अपना व अपने परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड व अंत्योदय कार्ड धारक लाभार्थी को राशनकार्ड एवं परिवार पहचान पत्र की प्रति के साथ आवेदन करना होगा। आयुष्मान कार्ड पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed