फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Headmaster found missing from school after signing

हस्ताक्षर के बाद स्कूल से गायब मिले हेडमास्टर

Fri, 17 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Headmaster found missing from school after signing
ब्लैक बोर्ड पर बच्चे से लिखवाते प्रभारी बीएसए जीएस राजपूत। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय गुरुवार से खुल गए हैं। स्कूलों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए प्रभारी बीएसए ने सहार के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व शहर में खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय रुहाई का निरीक्षण किया। शहर में हेड मास्टर उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बावजूद विद्यालय में अनुपस्थित मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय सहार में प्रभारी बीएसए गंगा सिंह राजपूत व खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्लास में जाकर बच्चों से गणित, अंग्रेजी, संस्कृत आदि विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनके बच्चों ने सही जवाब दिए। जिस पर बीएसए ने संतोष जताया। बीएसए ने विद्यालय शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, साफ-सफाई आदि से अधिकारी संतुष्ट दिखाई दिए।
विज्ञापन

फिर बीआरसी सहार में प्राइवेट स्कूल के बच्चों के आधार कार्ड बना रहे आयुष पाल को फटकार लगाई। ऑपरेटर आयुष पाल को हिदायत दी, यदि पुनरावृत्ति हुई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। शहर के प्राथमिक विद्यालय रुहाई का खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने निरीक्षण किया। यहां विद्यालय परिसर में गंदगी थी और उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर के बावजूद हेड मास्टर राजेश पोरवाल अनुपस्थित थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने हेड मास्टर को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।

प्राथमिक विद्यालय रुहाई में उपस्थिति रजिस्टर देखते बीईओ दीपक कुमार। संवाद

प्राथमिक विद्यालय रुहाई में उपस्थिति रजिस्टर देखते बीईओ दीपक कुमार। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed